सर्वे के अनुसार, अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव होते हैं, तो भाजपा का NDA गठबंधन इंडिया गठबंधन से थोड़ा आगे रहेगा. इस ताजा सर्वे में NDA को 43 से 45 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन (सपा और कांग्रेस) को 34 से 36 सीटों के बीच मिल सकती हैं.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 70 निर्वाचित विधायकों में से 31 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, जिसमें 17 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. इन आरोपों में हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले शामिल हैं.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव के लिए कल मतदान होगा. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं. जिसके लिए आज प्रदेश भर में पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने वाले है, वहीं इसके पहले बीजेपी ने रायपुर नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें शहर विकास से जुड़े 41 बिंदुओं पर घोषणा की गई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अरविंद केजरीवाल की जीत के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था. वो सोचने लगे थे कि दिल्ली में अब उनकी पार्टी को कोई चुनौती नहीं दे सकता, क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों को उन्होंने खारिज कर दिया था. लेकिन ये सोचते हुए वे भूल गए कि राजनीति में आराम करना, खतरनाक हो सकता है.
Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं. सामने आए आंकड़ों को देखें तो 14 सीटें ऐसी हैं, जिनमें जीत के अंतर को देखते हुए जाहिर हो रहा है कि अगर AAP-कांग्रेस साथ होते तो यहां BJP की राह मुश्किल हो जाती.
दिल्ली चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद राज्यों के कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया.
आतिशी ने आम आदमी पार्टी की हार पर कहा कि लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं लेकिन बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जंग जारी रहेगी.
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने स्वीकार किया कि दिल्ली अब भाजपा की हो गई है। जनता ही तय करती है कि किसे चुनना है और किसे नहीं।
BJP की जीत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'जनशक्ति सर्वोपरि' है. उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने विकास को चुना है.