Chhattisgarh News: भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे कार्यालय में एक-दूसरे को बधाई और शुभकामानाएं डी गई. लोकसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद यह पहली बैठक हुई, जब सभी नेता एक साथ जुटे. सीएम से लेकर संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी एक साथ बैठे. बैठक में सबसे पहले सबको बधाई और नए सांसदों का स्वागत किया गया.
Chhattisgarh News: एग्जिट पोल के डिबेट में शामिल नहीं होने का फैसला कांग्रेस ने लिया है, कांग्रेस का कोई भी प्रवक्ता एग्जिट पोल से संबंधित डिबेट में शामिल नहीं होगा. कांग्रेस के द्वारा डिबेट में शामिल नहीं होने के फैसले पर बीजेपी अब चुटकी ले रही है.
Chhattisgarh News: आज लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है, जिसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ में कुल 11 संसदीय सीटों पर तीन चरण में मतदान हुआ था, जिसके बाद राज्य में सत्ताधारी और विपक्ष दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.
Chhattisgarh News: शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अगर मतगणना निष्पक्ष हुई तो कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीतेगी. बता दें कि मतदान के दिन भी वॉर रूम से कांग्रेस प्रदेश भर के बूथों पर नजर रखी हुई थी. ठीक इसी तरह मतगणना के दिन भी अगर कहीं भी प्रदेश के मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी होती है, तो वॉर रूम से इस पर भी नज़र रखा जाएगी.
Chhattisgarh News: भाजपा महिला मोर्चा बिहार, हरियाणा और उड़ीसा राज्य में प्रचार-प्रसार करेंगी. इसके लिए तीन टोलियों में महिला टीम भेजी गई है. वहीं कांग्रेस ने भी दो महिला पदाधिकारी को हिमाचल की जिम्मेदारी दी है. इसमें पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया और पूर्व सांसद छाया वर्मा को वहां भेजा जा रहा है.
Lok Sabha Election: उन्होंने कहा कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनके ऊपर शराब, गोठान, शराब, महादेव घोटाला का आरोप है. लेकिन अब नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे.
Lok Sabha Election: बस्तर लोकसभा की 6 विधानसभा क्षेत्रों बीजापुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कोंटा और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग खत्म हो गई है. ये सभी सीटें नक्सल प्रभावित हैं और यहां 3 बजे तक ही मतदान होना था.
Lok Sabha Election: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति प्रदेश क्या पूरे देश में अच्छी नहीं है, यही कारण है कि 75 साल रहने के बाद भी उन्हें जनता नकार रही है. बिलासपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन भरने के बाद में तारबाहर चौक पर जगन्नाथ मंगलम में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे.
kanker Encounter: कांकेर में हुए नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के ढेर होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने संदेह जताया है, उन्होंने कहा कि पखांजूर में सरकार दावा कर रही है कि 29 नक्सली मारे गए. अगर 29 नक्सली ओरिजनल है, तो बड़ी कामयाबी है. अगर वह निर्दोष ग्रामीण है, तो सरकार पर प्रश्नचिन्ह भी खड़ा होगा.
Lok Sabha Election: बिलासपुर में चल रही सियासत को लेकर देवेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो सरगर्मी चल रही है, वह एक आम बात है. जिसे पार्टी फॉर्म या अन्य माध्यम से सुलझा लिया जाएगा. यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है.