CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने 3 दिन बाद तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है.
CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ में आज से CGBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. इस परीक्षा में करीब 3.5 लाख छात्र शामिल होंगे. वहीं, नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं.
Amibkapur News: सरगुजा जिले में अंबिकापुर नगर निगम द्वारा लोगों को दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिस वजह से लोगों को पीलिया जैसी गंभीर बीमारी हो रही है. वहीं, जांच रिपोर्ट में पानी में कई खतरनाक बैक्टीरिया मिलने की बात सामने आई है, जिस कारण हड़कंप मच गया है.
CG News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्च के महीने में छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. वह धमतरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जानिए उनका संबोधन किन मुद्दों पर रहेगा-
Chhattisgarh Unique Holi: छत्तीसगढ़ में एक गांव ऐसा भी हैं, जहां होली अनोखे तरीके से मनाई जाती है. यहां एक सप्ताह पहले ही होली का जश्न शुरू हो जाता है. जानें पूरी कहानी-
Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी में गंदगी में पोहा पैकिंग करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं. यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले का है. पूरा मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्री का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 24 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन रेल सुरक्षा और ऑपरेशन नार्कोस के तहत की गई है.
Surguja: सरगुजा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की हालत बेहद खराब है. लखनपुर विकासखंड के कुन्नी गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स नहीं होने की वजह से स्वीपर ने एक गर्भवती महिला का प्रसव कराने की कोशिश की लेकिन नवजात की मौत हो गई.
Durg: दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने नजरुल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 फरवरी को अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे. उनके बर्थे डे के मौके पर अगर आप भी बधाई देना चाहते हैं. या फिर उन्हें कोई तोहफा देना चाहते हैं तो जानिए आप उनसे कैसे संपर्क कर सकते हैं-