Bilaspur: होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में व्यापक अभियान चलाया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन, कोनी, सिरगिट्टी और सरकंडा थाना क्षेत्रों में बदमाशों, वारंटियों और संभावित उपद्रवियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई.
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और सीनियर कांग्रेस लीडर टीएस सिंहदेव ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी 'जय-वीरू' की जोड़ी को लेकर बयान दिया है.
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे.
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं BJP की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया.
Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम ढेर हो गया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है.
बुधवार की शाम कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम पर फिर से भरोसा जताया है.
Raipur: होली जैसे खुशियों के त्योहार के बीच रायपुर में बुधवार को माहौल थोड़ा खराब हो गया. जहां कल संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. घर के बाहर युवकों द्वारा शराब पीने से मना करने को लेकर झगड़ा हुआ.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी की रफ्तार तेज हो गई है. मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है, और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है.
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो दुसरी तरफ कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा मैदान में उतारा है. वहीं आज दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
CG News: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना, पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है.