CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है. नेताओं की बयानबाजी के साथ साथ ताबड़तोड़ प्रचार किया जा रहा है. आज एक तरफ जहां कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया.
CG News: 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ा झटका लगा है. ACB-EOW कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज दी है.
CG News: नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. नक्सलियों ने छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में आमदाई माइंस के जीरो पॉइंट पर प्रेशर कुकर आईडी बम लास्ट किया. इस ब्लास्ट में एक मजदूर घायल घायल हो गया.
CG News: चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व चुनाव लड़ने की बात कही. इससे कांग्रेस में भूचाल आ गया है. बीजेपी इस मामले में कांग्रेस को घेर रही है, वहीं अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं. चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी बीच बस्तर संभाग के सुकमा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के गोलाबेकूर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच व पंच चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.
CG Local Body Election: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भाजपा ने कांग्रेस के DNA में परिवारवाद होना बताया. भाजपा इससे पहले ही परिवारवाद को लेकर विपक्ष को घेरती नजर आई है. परिवारवाद पर भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलने में समय नहीं लगाया.
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में इन दिनों चुनाव चल रहा है और सभी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस बीच बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने कहा है कि 10 नगर निगम में से पांच नगर निगम में ही कांग्रेस के महापौर इस बार बन पाएंगे.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, वहीं अब लाल आतंक पर और कड़ा प्रहार होगा. क्योंकि नक्सलवाद के खात्मे का रोड मैप तैयार करने वाले IPS अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान सौंपी गई है. उन्हें प्रदेश का नया DGP बनाया गया है.
CG News: IPS अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए DGP बनाए गए हैं. 1992 बैच के अधिकारी अरुण देव गौतम के हाथों में छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान सौंपी गई है.
Kanker: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे है. वहीं अब इसमें NIA की एंट्री हो गई है. NIA ने आज नक्सल गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए कांकेर में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.