CG News

cm sai

CG News: आज दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. यहां गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अहम मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में CM साय नक्सल उन्मूलन अभियान की जानकारी देंगे.

CG IAS Award

CG IAS Award: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 14 अफसरों को IAS अवॉर्ड, DPR अजय अग्रवाल का नाम भी शामिल

CG IAS Award: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 14 अधिकारियों को IAS अवॉर्ड मिला है. इन अफसरों की लिस्ट में राज्य के DPR अजय अग्रवाल भी शामिल है. देखें सभी के नाम-

CG News

CG News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का प्रदेश भर में विरोध, हिन्दू संगठनों ने निकाली जन आक्रोश रैली

CG News: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही अत्याचार को लेकर छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में भी भारी आक्रोश दिखाई दिया. सभा के माध्यम से सभी प्रमुख साधु संतों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार को बंद करने का गुहार लगाई.

CG News

CG News: 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने स्कूल शिक्षा विभाग ने दिया आदेश, गाइडलाइन जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी. वहीं केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए गए है. पिछले दिनों साय कैबिनेट ने कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने का निर्णय लिया था.

CG News

CG News: कांग्रेस की धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की हुई शुरुआत, धनेंद्र साहू बोले- अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…

CG News: आज कांग्रेस की धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की हुई शुरुआत हुई है. जिला कांग्रेस कमेटी ने धरसीवा धान खरीदी केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. धान खरीदी का दौरा करने को लेकर रायपुर के अभियान प्रभारी पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि आज से अभियान शुरू हुई है.

CG News

CM साय ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त की जारी, 70 लाख महिलाओं के खातों में गए पैसे

CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महतारी वंदन योजना कि 10वीं किस्त जारी की है. जिसके तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर किया गया है.

CG News

CG News: अभनपुर में हेड मास्टर ने BEO के साथ की मारपीट, Video हुआ वायरल

CG News: राजधानी रायपुर के अभनपुर में महिला बीईओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, हेड मास्टर राजन बघेल बीईओ कार्यालय में उससे घुसकर मारपीट की और गला दबाया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh Investors Summit

CG News: जनादेश का एक साल, सरकार मना रही जश्न, विपक्ष बोला- EVM में छेड़छाड़ का एक साल पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार का एक साल पूरा हो गया है, एक साल पूरे होने पर BJP विजय पर्व के रूप में मनाएगी. 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे. सरकार की उपलब्धियां को लेकर आम जनता के बीच जाने की तैयारी है. वहीं कांग्रेस ने इसे EVM में छेड़छाड़ का एक साल पूरा बताया है.

raipur

Raipur में एक साथ 4 शवों का अंतिम संस्कार, घरों में पसरा मातम, कल सड़क हादसे में हुई थी मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में एक साथ 4 दोस्तों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से अभी भी घायल है. मृतक चारों युवक रायपुर के चंगोराभांटा के रहने वाले थे. आसपास में ही चारों का घर भी था. रायपुर शव पहुंचने के बाद आज ही चारों लड़कों का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया.

CG News

छत्तीसगढ़ में अब सीधे जनता चुनेगी अपना मेयर, साय कैबिनेट ने बदला भूपेश सरकार का नियम

CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसकी जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा.

ज़रूर पढ़ें