Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को पाटन SDM दफ्तर में मवेशी बांधेंगे. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सरकार अवारा मवेशियों की समस्या का निराकरण कर रही है, जहां व्यवस्था में सुधार की जरूरत होगी वह भी करेंगे. भूपेश बघेल इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं. अपनी सरकार में तो उन्हें इस समस्या की याद नहीं आई.
CG Coal Scam: छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और कारोबारी दीपेश टांक और सुधीर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई है. रानू साहू एक साल से जेल में बंद है, हालांकि जमानत मिलने के बाद भी रानू साहू का जेल से बाहर आना आसान नहीं है.
Chhattisgarh News: बस्तर संभाग अंतर्गत पुलिस एवं सुरक्षा बल के द्वारा विगत 04 वर्षो से लगातार मानसून के दौरान पुलिस द्वारा वृक्षारोपण अभियान ‘‘पोदला उरस्कना’’ के तहत् पुलिस थाना/पुलिस चौकी/सुरक्षा कैम्प/रक्षित केन्द्र/पुलिस आवासीय परिसर/शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया.
Chhattisgarh News: आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस व्यवस्था के तहत विशेष राखी, लिफाफा का प्रकाशन कराया गया ताकि इस लिफाफे का उपयोग कर राखियों को शीघ्रता से स्पीड-पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किया जा सके. यह विशेष लिफाफा रायपुर प्रधान डाक घर सहित रायपुर संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर सीबीआई ने गुरुवार की सुबह छापा मारा. इस दौरान राजेंद्र शुक्ला घर पर नहीं थे, उनकी पत्नी अनीता शुक्ला और बेटी प्रशस्ति शुक्ला मौजूद रहे.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं. डॉग बाइट की घटना इतनी हो रही है कि आंकड़ा लाखों के पार पहुंच गया है. आपको जानकर हैरानी होगी की छत्तीसगढ़ में सवा लाख के करीब लोगों को कुत्ते ने काटा है. डॉग बाइट के आंकड़े डराने वाले हैं.
Chhattisgarh News: बलौदा बाजार जिले के पलारी ब्लाक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम मल्लीन के नाला पारा में बरसात के दो महीने बहुत दुखद होता हैं . थोड़ी सी बारिश के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता हैं . नाला पर एक पक्का पुल इन सारी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकती है. शासन, प्रशासन को गुहार लगाई गई लेकिन किसी भी प्रकार का समाधान नजर नहीं आ रहा हैं .
Chhattisgarh News: इस रेड के बाद CM विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है. CM ने लिखा है. सुशासन का नया अध्याय-प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय. इस ट्वीट को आप देख सकते हैं. तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय पर कैबिनेट की बैठक ली है. इस बैठक में आम जन को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लिए गए हैं. विभागों के मंत्रियों ने सीएम साय से अपने अपने विभाग की बातों और समस्याओं पर बात-चीत की.
Chhattisgarh News: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सहायता केंद्र में समस्याओं के निदान प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं.