CG Election Result: रायपुर लोकसभा सीट में वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 2 लाख का आंकड़ा पर कर लिया है, वह कांग्रेस के विकास उपाध्याय से 2 लाख 65 हजार मतों से आगे चल रहे है.
CG Election Result: छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, रायपुर, कोरबा, बस्तर हाइप्रोफाइल सीटें है, जिसपर सबकी नजर बनी हुई है.
CG Election Result: देश भर में लोकसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती शुरु हो गई है. सुबह 8 बजे से लगातार वोटों की गिनती जारी है. वहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ये लोग आपस में लड़ेंगे. एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एग्जिट पोल में आए परिणाम को कांग्रेस नेताओं द्वारा भ्रामक बताए जाने पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी हार का ठीकरा कहीं न कहीं तो फोड़ेंगे ही, इसलिए आज एग्जिट पोल को गलत बता रहे हैं. 4 तारीख के बाद कांग्रेसी ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे.
Chhattisgarh News: बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के नतीजों का प्रसारण चौक-चौराहों पर करवाया जाएगा. इसके लिए शहर के पांच चौक का चुनाव किया गया है. नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जशपुर अंचल सहित ऐसे क्षेत्र जहा सर्पदंश के मामले ज्यादा आते हैं उन इलाकों में बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए. साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एन्टी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट कहा है कि सीआरपीसी की धारा 164 ए 2005 के अधिनियम 25 के तहत जांच अधिकारी की यह जिम्मेदारी तय कर दी है. लिहाजा जांच अधिकारी को पीड़िता की तुरंत चिकित्सीय जांच करानी होगी व मेडिकल जांच के संबंध में संपूर्ण दस्तावेज मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करना होगा.
Chhattisgarh News: बिलासपुर की पुलिस ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे मामले को सुलझा लिया है, जो बड़ा ही पेचीदा था. पुलिस ने 20 साल पुरानी शर्ट के आधार पर एक बुजुर्ग की पहचान की है, जो मथुरा घूमने के नाम पर बिलासपुर से वहां पहुंच गया था, और वहां से अब उस बुजुर्ग की लाश वापस लाई जा रही है.
Chhattisgarh News: पंडरिया के नए बस स्टैंड के पास रात लगभग 1.30 बजे की घटना बताई जा रही है, बता दें कि कुकदूर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार कार व पंडरिया से अपने घर सागोनाडीह गांव जा रहे बाइक सवार मोटर साइकिल दोनों ही आपस में टकरा गए, जहां बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.