CG News: छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर 'छत्तीसगढ़ मंडपम' कर दिया गया है. प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर इसकी घोषणा की. राज्य में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच अगर तीन नए मंत्री बनते हैं तो सभी का शपथ ग्रहण समारोह यहीं होगा.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कुछ गांव ऐसे भी हैं, जहां शराब पीने और बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है. अगर आप यहां यह नियम तोड़ते हुए पाए गए तो सख्त सजा भी मिलती है.
CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है. जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को प्रदेश को 3 नए मंत्री मिल सकते हैं.
CG News: कांग्रेस ने 'संगठन सृजन अभियान' के तहत उत्तराखंड,पंजाब और झारखंड के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. बस्तर से सांसद फूलोदेवी नेताम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी झारखंड में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उत्पात मचाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. बाइक की साइलेंसर से फटाके फोड़कर लोगों को परेशान करने वाले 8 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है. इनका जुलूस निकालकर चौकी भी ले गए.
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम बनने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं. वह 21 अगस्त को 10 दिनों के लिए विदेश दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरान वह जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे. वहां से प्रदेश के लिए निवेश लेकर आएंगे. जानें उनका पूरा शेड्यूल-
Kondagaon Naxal Encounter: कोंडागांव जिले के नालाझार के जंगलों में 10-12 नक्सलियों ने गश्त पर निकले पर जवानों पर फायरिंग कर दी. DRG के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक ग्रामीण घायल हो गया है. इस दौरान 2 भरमार बंदूक बरामद भी किए गए हैं.
Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद पर तगड़ा प्रहार हुआ है. डेढ़ साल में 395 गांवों तक प्रशासन पहुंच गया है. इसके अलावा खूंखार नक्सली नेता माड़वी हिड़मा के पैतृक गांव पूवर्ती में सुरक्षाबलों के कब्जा के बाद तेजी से कोर इलाकों में फोर्स भी बढ़ी है.
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई है. इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी विजय रेड्डी ढेर हो गया है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ BJP की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. रवि भगत को BJYM के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. संगठन के अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्ष समेत 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्रियों और 13 प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई हैं. समझें पूरा समीकरण-