chhattisgarh

CG News

Raksha Bandhan 2026: लिफाफे पर लिखिए ‘राखी मेल’, रक्षाबंधन पर स्पीड पोस्ट करने पर बहनों को मिलेगी खास छूट

Raksha Bandhan 2026: राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खास पर्व माना जाता है. ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने और भेजने की तैयारी में जुट जाती हैं. ऐसे में बहनें अक्सर डाक के जरिए अपने भाइयों को राखी भेजती हैं. इस बार रक्षाबंधन के मौके पर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक नया कदम उठाया है

train

खुशखबरी! श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे बढ़े, अब 7-7 फेरों में चलेगी इतवारी-मधुपुर ट्रेन

Shravani Mela Special: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) के फेरों में बढ़ोतरी की है.

Chhattisgarh High Court (File Photo)

बड़ी खबरः तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

Durg

Video: शिक्षा मंत्री के कार्यालय का घेराव करने निकले अभ्यर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक

Durg: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार को दुर्ग में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. हिंदी भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थी जुटे और धरना देकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.

CG News

CG News: ग्रीन स्टील से छत्तीसगढ़ में खुलेगा औद्योगिक विकास का नया अध्याय, 13,840 करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव

Raipur: छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. ग्रीन स्टील क्षेत्र में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से राज्य में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.

CG News

Raipur: घरेलू विवाद में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति को आजीवन कारावास की सजा, जानें कैसे हुआ था खुलासा

Raipur: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

Dhamtari

Dhamtari: गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमीनाथ की 37 साल पुरानी मूर्ति

Dhamtari: धमतरी जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की सूचना के बाद जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ प्रतिमा को इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन स्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रख लिया.

CG News

Raipur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग…आरोपी को 10 साल की कठोर सजा

Raipur News: रायपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनाने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

Kondagaon

Kondagaon: केशकाल के इरागांव क्षेत्र में गौहत्या का मामला, बजरंग दल की शिकायत पर 6 आरोपी गिरफ्तार

Kondagaon: कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत इरागांव क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम पड्डे में गौहत्या का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद इरागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गाय काटते हुए कथित रूप से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

CG News

Raipur: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 14 साल की बच्ची की त्वचा में सुधार, 55 दिन के इलाज का दिखा असर

Raipur: दंतेवाड़ा के घने जंगलों से लगे गांव की 14 वर्षीय जोगेश्वर कड़की की दुर्लभ त्वचा बीमारी के इलाज में अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है. करीब 55 दिनों के उपचार के बाद बच्ची की त्वचा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

ज़रूर पढ़ें