CG News: कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक डायवर्सन योजना लागू की जाएगी.
GST Raid in Raipur: आज स्टेट जीएसटी ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है. जहां GST की टीम ने भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है.
Bilaspur: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक ओर जहां कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार के करीब मुर्गियों की मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी ओर खमतराई इलाके में ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास बोरियों में भरी मरी हुई मुर्गियां मिलने से लापरवाही उजागर हो गई है.
Holiday on Ram Navami: छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के मौके पर 26 मार्च यानि आज पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.
CGPSC Prelims Exam Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स क्लियर किया है और अब ये सभी उम्मीदवार अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. प्रदेश में कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से अंधड़ बारिश की चेतावनी जारी की है.
CG News: छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट हुआ है.अलग अलग आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन इसी ऑडिट में सरकारी खजाने की बंदरबांट और भारी वित्तीय गड़बड़ी का मामला भी है.करोड़ों के फर्जी भुगतान के साथ सरकारी गाइडलाइन्स और निर्धारित प्रक्रियाओं को दरकिनार करने के आरोप हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर समेत रायगढ़ में फीम की अवैध खेती के मामले सामने आए हैं. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी सख्त नजर आ रहे हैं. वहीं आज CM साय ने अफीम की अवैध खेती, विदेश नीति और नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है.
Naxalite Paparao Surrender: नक्सलवाद की डेडलाइन से पहले बस्तर में आज सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ. जहां आज नक्सल कमांडर पापाराव ने 18 नक्सलियों के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने जगदलपुर में सरेंडर कर दिया है.
Raipur: राजधानी रायपुर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र अब शिफ्ट होने जा रहा है. अब तक यह केंद्र श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन बढ़ती आवेदकों की संख्या और सीमित जगह के कारण इसे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है.