ED Raid: आज ED ने रायपुर, मुंबई, नागपुर समेत देशभर में 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सीबीआई में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर 2,434 करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ी हुई है.
CG News: कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में हिंसक प्रदर्शन के बाद भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने नाकेबंदी कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है.
CG Train Cancelled: नए साल पर रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. जहां छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 7 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी.
CG SIR Voter List 2025: छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है. प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कुल 2 करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 27 लाख 50 हजार 822 नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की तैयारी है.
Chhattisgarh: RSS प्रमुख मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. जहां वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे.
CG News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज बिलासपुर, दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर किया. दुर्ग में कांग्रेस कार्यालय से निकलकर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले हैं. इस प्रदर्शन में भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित कई नेता शामिल हुए.
CG News: 15 दिसंबर को GST विभाग की टीम ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित दफ्तर के साथ ही बिलासपुर एवं जांजगीर चांपा में कोलवाशरी में छापेमारी की थी. वहीं कोयला कारोबारियों ने स्टेट जीएसटी द्वारा टैक्स चोरी पकड़े जाने पर 15 करोड़ रुपए सरेंडर कर दिए.
CBSE CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए रायपुर समेत देश भर के 132 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
Sukma Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में अबतक 3 नक्सली ढेर हो गए हैं.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नकली दवाईयों के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर में संदिग्ध दवाओं की खेप जब्त की गई है. वहीं जांच में 3 दवाईयां नकली व अमानक पाई गईं. इसके पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से दवाईयों की खेप मिली थी.