CG News: रायपुर से धमतरी तक ट्रेन से सफर करने का सपना अब पूरा होने जा रहा है. नवा रायपुर से कुरूद तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है. 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के छह माह के पश्चात् सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) की राशि से कोई भी वसूली नहीं की जा सकती.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम का असर देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर में LWE की हाई लेवल बैठक की.
Ambikapur: अंबिकापुर नगर निगम प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. अंबिकापुर शहर में स्थित राम मंदिर गली में एक व्यापारी के द्वारा सड़क में ही बोरवेल कर दिया गया, व्यापारी का कहना है कि पिछले 45 सालों से हुए जल संकट से जूझ रहे हैं, नगर निगम के द्वारा जो पानी आपूर्ति किया जाता है वह पर्याप्त नहीं होता है.
Durg News: दुर्ग जिले के सुपेला स्थित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
CG News: राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खुलेआम गाली-गलौज करता नजर आ रहा है.
Bilaspur: बिलासपुर के सिटी कोतवाली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक 1 दिनों तक बंद नाले में फंसे रहने के बाद ज़िंदा मिला. इस घटना से हर कोई हैरान है.
CG News: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हाई लेवल बैठक शुरू हो गई है. जो शाम 5 बजे तक चलेगी. इस बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले पूरी जानकारी के साथ यह आखिरी बड़ी बैठक है.
Durg: दुर्ग के पीडब्ल्यूडी सभागार में आज छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बैठक की अध्यक्षता की.