chhattisgarh

CG News

Ambikapur: 2.70 करोड़ के फर्नीचर घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को किया तलब

Ambikapur: सरगुजा संभाग के बहुचर्चित 2.70 करोड़ रुपये के स्कूल फर्नीचर खरीद घोटाले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर ने मामले की जांच तेज करते हुए सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के 10 माध्यमिक स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को मूल दस्तावेजों के साथ तलब किया है.

CG News

Raipur: भनपुरी में 2 लोगों ने की आत्महत्या, छत और कमरे में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

CG News: राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई. दोनों घटनाएं रामेश्वर नगर क्षेत्र में हुईं, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है.

CG News

बिलासपुर में मलेरिया का प्रकोप, अब तक 27 मरीज आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News: बिलासपुर में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर कोटा विकासखंड के बेलगहना और शिवतराई क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यहां 6 नए मलेरिया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है.

Cg weather update

CG Weather: छत्‍तीसगढ़ में हालात बेहद खराब, फिलहाल आफत की बारिश से राहत नहीं, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मानसून लगातार मजबूत बना हुआ है. इसका असर बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है.

CG News

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, CM साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की 2,305 टावरों की मांग

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावरों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया.

CG News

CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, 3 अगस्त को सीएम हाउस करेगी घेराव

CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.

CG News

इंसानियत शर्मसार! लव मैरिज करने वाली महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Ambikapur: सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को प्रेम विवाह करने की ऐसी सजा मिली कि मौत के बाद भी समाज और परिजनों ने उसे स्वीकार नहीं किया.

CG News

CG News: कोरबा में मलेरिया का कहर, अब तक 41 मरीज मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

CG News: कोरबा जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. जिले में अब तक 41 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

CG News

Ambikapur: खाद माफियाओं पर मेहरबानी? दोगुने दाम पर बिक रहा यूरिया, FIR के बजाय सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई

Ambikapur: सरगुजा जिले में धान की खेती के बीच किसानों को खाद की किल्लत और महंगे दामों का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि निजी दुकानदार किसानों को यूरिया और डीएपी निर्धारित कीमत से कहीं अधिक दर पर बेच रहे हैं.

CG News

Durg: जिला अस्पताल में चींटियों ने बंद कराया ऑपरेशन थिएटर, सीजेरियन से लेकर दूसरी सर्जरी प्रभावित, संक्रमण का भी खतरा

Durg: दुर्ग जिला चिकित्सालय की मदर-चाइल्ड यूनिट से स्वास्थ्य व्यवस्था के बदहाली की तस्वीर सामने आई है. जहां ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंच जाने के कारण पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी रोकनी पड़ी है.

ज़रूर पढ़ें