Durg: दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये की जमीन के सौदे को लेकर कांग्रेस नेत्री और भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और बेटे मानवचंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
CG News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. डूबने वाले युवक की पहचान सुधांशु तिवारी (30 वर्ष), निवासी उरला के रूप में हुई है.
Sawan First Monday Devotees Gather: आज सावन का पहला सोमवार है. सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, भोरमदेव मंदिर और भुतेश्वरनाथ महादेव समेत प्रदेशभर के कोने-कोने में आस्था के उत्सव की तस्वीरें सामने आ रही हैं.
5 Trainee Officers Get Posting: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पहली पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य के अलग-अलग वनमंडलों में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Mahtari Vandan Yojana 30th Kisht: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 30वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में इस योजना की 30वीं किस्त कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया. इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
CG News: भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच कर दी हैं. ED ने इस कार्रवाई के तहत कुल 62 चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.
Raipur: भारतीय रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी लागू होने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भोजन के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है.
Ambikapur: अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8 के छात्र से उसकी नोटबुक में उसकी मां के लिए 100 से अधिक बार अश्लील गालियां लिखवाने का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में आक्रोश है.