Ambikapur: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का संभाग स्तरीय भाजपा कार्यालय के नए कैम्पस के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए.
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दुतकैया गांव में रविवार रात हिंसा भड़क गई. इस घटना में कई घर फूंक दिए गए. बचाव के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया. वहीं अब इस झड़प को लेकर CM विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा जो घटना का दोषी है उस पर कार्रवाई होगी.
Kanker: कांकेर में अपराधों पर नियंत्रण का जिम्मा अब महिलाओं को सौंपा जा रहा है. यह महिलाएं कोई और नहीं पुलिस की महिला कमांडो है. जो अब गुलाबी कमांडो बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने तैयार हैं.
CG News: अंबिकापुर के होलीक्रॉस कॉलेज परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है, जहां परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षार्थियों के फुल बाजू वाले शर्ट को कैंची से काटा गया.
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के तहत 64 लाख 95 हजार वोटर्स को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. जिसमें ये बताया गया है कि उनके नाम, पते या पिता के नाम में त्रुटि है. अगर 14 फरवरी के पहले त्रुटि नहीं सुधरवाई गई तो मतदाता सूची प्रकाशन में नाम काट दिया जाएगा.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामलों में एक अहम फैसला सुनाते हुए पत्नी की सुविधा और परिस्थितियों को प्राथमिकता दी है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने टीपीसीआर एवं टीपीसी में सुनवाई करते हुए दुर्ग में लंबित तीनों मामलों को कोंडागांव जिला स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं.
CG Weather Update: छत्तूीसगढ़ में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है. प्रदेश में बीते दिनों की ठंड के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.
Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है. इस बजट में छत्तीसगढ़ को भी बड़ी सौगात मिली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार की ओर से बजट पेश किया. उन्होंने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. इसी बीच बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं सीएम विष्णु देव साय ने बजट को उपयोगी बजट बताया है. उन्होंने कहा बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है. इंडियन आर्मी में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, जबलपुर (मध्य प्रदेश) महिला मिलिट्री पुलिस के पद के लिए एक रिक्रूटमेंट रैली आयोजित कर रहा है. जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चुनी हुई महिला उम्मीदवार हिस्सा लेंगी.