Korba: कोरबा में भाजपा पार्षदों और मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश मंत्री विकास महतो के समर्थकों ने हितानंद अग्रवाल और उसके करीबी बद्री अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं और FIR की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है.
Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा स्थित ITBP 38वीं बटालियन कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी है.
Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर गोदाम में भीषण आग लग गई. इस गोदाम में पुराने और खराब ट्रांसफार्मर रखे हुए थे. गोदामें में आग बड़ी तेजी फैली. वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची है.
CG Assembly Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्यवाही पूरी हो गई है. वहीं कल सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया है.
Ambikapur: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर के कुनकुरी नगर पालिका के नव निर्वाचित पार्षद और अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने अम्बिकापुर पहुंचे. इसी बीच उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
Jashpur: जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं.
Durg: दुर्ग जिले के हटरी बाजार में बीती रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी में पांच दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बदमाश आग लगाते नजर आ रहा है.
CG News: किसान नेता राकेश टिकैत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. इस दौरान राकेश टिकैत ने MSP गारंटी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया. वहीं पूर्व की भूपेश सरकार पर निशाना साधा है.
CG News: कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों को चार फीसदी का आरक्षण देने का ऐलान किया है. कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर अब देशभर में सियासत हो रही है.
CG News: बैकुंठपुर सोनहत मार्ग के कटगोड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गयी है. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.