CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने के ऑफर वाले सवाल पर कहा है कि कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें बिना बोले ही समझ जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम अपने ही घर में गैर बनकर रह गए तो फिर गैरों पर कैसे भरोसा करें.
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़ के दौर पर जा रहे हैं, इसी दौरान रवाना होने के पहले CM साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. इसके बाद CM हेलिकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे है. उनके साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव भी मौजूद है.
CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वनांचल बनवास पाली के रहने वाले किशोर कुमार सिदार, धमतरी के फूड पार्क में टमाटर के उत्पाद बनाने की यूनिट शुरू करने जा रहे हैं. लागत करीब 7 करोड़ रुपए है.
kanker: कांकेर में भगवान श्रीराम और हनुमान जी मूर्तियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो 3 युवक मूर्तियों के साथ अभद्रता व्यवहार करते नजर आ रहे है.
CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई-2797) में तकनीकी खराबी आ गई. जिससे फ्लाइट का दरवाजा लॉक हो गया. इस दौरान रनवे पर एक घंटे 160 यात्री फंसे रहे.
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लाचार सिस्टम की सच्चाई उजागर करने वाली तस्वीरें सामने आई है. जहां के कापू थाना क्षेत्र में खराब सड़क के कारण बीमार पत्नी को उठाकर पति लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. India Meteorological Department (IMD) ने संकेत दिया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है.
राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है. रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया. हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.
Bahut Charcha Hai: पिछले दिनों CBI की टीम ने एक IPS अधिकारी और कांग्रेस सरकार में काफी ताकतवर रहे एडिशनल एसपी से पूछताछ की. सीबीआई दफ्तर में हुई पूछताछ के बाद राजनीतिक हलके में चर्चा है कि इन दोनों अधिकारियों ने क्या बयान दिया. महादेव सट्टा मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से पूछताछ की गई है. इस मामले में बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
छत्तीसगढ़ में 36 से भी ज्यादा प्रकार की भाजियां पाई जाती है. वहीं छत्तीसगढ़िया भाजियों में सबसे महंगी होती है बोहार भाजी. बोहार भाजी भले ही ये साल भर में कुछ दिनों तक ही मिल पाती है. लेकिन इसके लाजवाब स्वाद के लिये लोग हर कीमत देने को तैयार रहते है.