CG News: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर प्रदेश में कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता हुए शामिल
शनल हेराल्ड केस को लेकर प्रदेश में कांग्रेस का हल्लाबोल
CG News: नेशनल हेराल्ड केस के मामले को लेकर आज कांग्रेस ने बिलासपुर, दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर किया. दुर्ग में कांग्रेस कार्यालय से निकलकर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले हैं. शनिचरी बाजार के पास लगाई गई पहली लेयर की बैरिकैडिंग तोड़कर कांग्रेसी आगे बढ़ गए हैं. इस प्रदर्शन में भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित कई नेता शामिल हैं.
BJP को लोग नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले
आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस के मामले को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं प्रदर्शन के दौरान पूर्व CM भूपेश बोले ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, BJP के लोग सत्यमेव जयते नहीं बोल सकते, क्योंकि भाजपा के लोग असत्य और हिंसा की राह पर चलने वाले हैं. भाजपा के लोग महात्मा गांधी की विचारधारा से कभी सहमत नहीं होते. ये गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले हैं. मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया.
अंबिकापुर में कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प
वहीं अंबिकापुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और पुलिस में झड़प देखने को मिली. कांग्रेस ने BJP दफ्तर का घेराव किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं प्रदर्शन को देखते हुए BJP दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
जगदलपुर में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जगदलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया, दरअसल नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट को संज्ञान लेने में लेने से इंकार कर दिया था.
ये भी पढ़ें- इनोवा कार का नहीं खुला एयरबैग, अब Toyota को देना होगा 61 लाख, जानें पूरा मामला
कांग्रेस ने इसे अपनी जीत बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, भाजपा जिला कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की देखने को मिली, इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ कर केंद्र सरकार का विरोध किया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र सरकार को देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए जबकि मोदी सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर गांधी परिवार को परेशान करने में लगी हुई है.



