Maitri Bagh Zoo: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ वन्य प्राणियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तापमान जहां पिछले साल 38 डिग्री था, वहीं इस बार 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में दुर्ग ज़िले में स्थित मैत्री बाग में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
Census in CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट आदेश दिया है कि जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति छुट्टी नहीं दिया जाएगा.
छत्तीसगढ़ अपनी अनोखी परंपरा और संस्कृति के लिए विश्व में प्रसिध्द है. वहीं छत्तीसगढ़ के जिलों के 'यूनिक(unique)' नाम भी हैं. जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ में जबरन धर्मांतरण को रोकने लिए 'छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2026' लागू हो गया है. वहीं इसे लेकर विवाद भी चल रहा था, जो अब हाई कोर्ट पहुंच गया है. मसीही समाज के प्रतिनिधि क्रिस्टोफर पॉल ने इस विधेयक के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
Babu Khemani Arrested: इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. ये महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा था. 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी.
CG News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं बिलासपुर में भी तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है. जिसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस प्रशासन फैसला लिया है कि शहर में दोपहर 12 बजे से 4 तक सभी सिग्नल बंद रहेंगे.
CG Train News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है.
CG News: दुर्ग जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल खातों के जरिए हो रही ठगी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. थाना मोहन नगर और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. जहां सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा.
Ambikapur: आज अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग में हाथियों के आतंक से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. हाथी के कुचलने की वजह से कल्याणपुर के युवा किसान की कल शाम मौत हो गई थी.