CG News: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी. जिससे अब बिजली सस्ती हो जाएगी.
CG News: रायपुर जिला युवा कांग्रेस की बैठक में तीन बी पर फोकस किया गया. इसके तहत युकां बिजली बिल, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर जनआंदोलन खड़ा करेगी. बुधवार को राजीव भवन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी अमित पठारिया ने कहा कि 'वोट चोर, गद्दी छोड़' कार्यक्रम राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के बीच गूंज रहा है.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दिव्यांगों के कल्याण के नाम पर संचालित स्टेट रिसोर्स सेंटर (एसआरसी) और फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) में हुए करोड़ों के घोटाले की CBI जांच के आदेश दिए हैं.
CG News: अंबिकापुर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 6 करोड रुपए के लागत से माननीय और वीआईपी के लिए बनकर तैयार हुए आधुनिक विश्राम गृह चमकने से पहले ही दरकने लगा है. विश्रामगृह के भवन में जगह-जगह बड़े-बड़े दरार आ गए हैं.
CG News: राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र के पेंड्री अटल आवास में एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
CG News: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में 20 किलो चांदी से 1100 नग चांदी के सिक्के बनाए गए हैं. पिछले साल 600 सिक्के बेचे गए. वहीं इस बार शेष 500 सिक्के बेचने का लक्ष्य रखा गया है.
Surajpur: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव में खेत में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई. वहां मूंगफली को लेकर शुरू हुए एक छोटे से विवाद के बाद रिश्तेदारों ने बाइक पर घर लौट रहे पिता और उनके दो बेटों को बेरहमी से बोलेरो वाहन से कुचल दिया था.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्गों और सार्वजनिक सड़कों पर लगातार हो रहे स्टंट, गुंडागर्दी और तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने जैसी घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि, सड़क पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
CG News: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि NET की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी SET परीक्षा नियमित कराने की जरूरत है.