CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गर्म रहा. धमतरी और कांकेर में फैले अवैध कब्जों और नियमों को ताक पर रखने के आरोपों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ.
CG Congress Protest: आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस हल्लाबोल प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.
Jagdalpur: नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेताओं का सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले नारायणपुर जिले का दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र 'दिवालूर' में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप खोल दिया है. यह वही इलाका है, जहां पूर्व में कुख्यात माओवादी बसवाराजू को जवानों ने ढेर किया था.
LPG Crisis: चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. पिछले 10–12 दिनों से शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप बताई जा रही है, जिसके चलते होटल और भोजनालय संचालकों के सामने रोज़गार बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है.
CG News: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले कुछ नाबालिग और युवकों ने लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया. युवकों ने अपने ही घरों से जेवर चोरी कर उन्हें बेचकर थार खरीदने की योजना बनाई थी. योजना के तहत एक युवक अपने घर से जेवर चुराकर भी ले आया, लेकिन उसके दोस्तों ने ही उसे धोखा दे दिया.
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे. प्रश्नकाल में सीएम साय, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप जवाब देंगे.
Raipur: राजधानी रायपुर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. मौदहापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, तलवारें और पत्थरबाजी हुई. मुस्लिम युवकों और रक्सेल गैंग के बदमाशों के बीच जमकर मारपीट हुई.
Durg: दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी.
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे. इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे.
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे. प्रश्नकाल में सीएम साय, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप जवाब देंगे.