Driving Licence Free Update Rule: नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रस्तावित सिस्टम की जानकारी दी है. इसका मकसद ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करना है, जो लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं.
खुशखबरी: राज्योत्सव में रायपुर RTO के तरफ से विशेष स्टॉल लगाया गया है. इस बार के राज्योत्सव में RTO के तरफ से लगाए गए इस स्टॉल की काफी चर्चा हो रही है. इस स्टाल में लोग अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. बाकायदा लोगों को केवल 5 मिनट में दस्तावेज सत्यापन के बाद लर्निंग लाइसेंस दे दिया जाएगा.
टू व्हीलर, फोर व्हीलर चलाने वाली अधिकतर युवतियां और महिलाएं लाइसेंस बनाने में रुचि नहीं लेती हैं. लेकिन परिवहन विभाग की इस सौगात के बाद अब ज्यादा संख्या में महिलाएं-युवतियां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आगे आएंगी.