छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने निजी स्कूलों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य के विभिन्न जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी उस निर्देश को खारिज कर दिया है, जिसमें स्कूलों को केवल एनसीईआरटी/एससीईआरटी की पुस्तकें खरीदने और बेचने के लिए बाध्य किया गया था.
CG News: छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत पर हाई कोर्ट नाराजगी जताते हुए कहा कि- साइन बोर्ड और काऊ कैचर केवल दिखावे के लिए नहीं है. कोर्ट ने राज्य सरकार व NHAI को चेताया, उन्होंने कहा कि- जवाबदेही तय करें, अब लापरवाही नहीं चलेगी.
CG News: जस्टिस संजय के अग्रवाल एवं जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डीबी ने मुलमुला थाने में प्रतिबंधित धारा के तहत हिरासत में लिए गए युवक की मौत के मामले में मुलमुला थाना के तत्कालीन टीआई, दो आरक्षक एवं एक सैनिक को हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या का दोषी माना है.
CG News: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं बीडी गुरू की डीबी ने मतदान दल पर विस्फोटक से हमलाकर सुरक्षाबलों की हत्या करने के आरोपितों की जमानत आवेदन पर कहा कि राज्य के विरुद्ध अपराधों से जुड़े मामलों में और जहां किसी अभियुक्त पर विशेष अधिनियमों के तहत आरोप लगाए गए हों, वहां सामान्यत: जमानत नहीं दी जा सकती.
Punjab: एक मां-बेटे की जोड़ी ने भारतीय वायु सेना की हवाई पट्टी अपनी जमीन बता कर बेच डाली. इस घटना का पूरा खुलासा 28 साल बाद अब जाकर हुआ है.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूरजपुर जिले के बहुचर्चित गैंगरेप के मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता की गवाही और गर्भावस्था ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पर्याप्त है.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ट्रांसमिशन लाइन निर्माण को जनहित और राष्ट्रीय हित से जुड़ा कार्य बताते हुए महत्वपूर्ण निर्णय दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के सार्वजनिक कार्यों के लिए जमीन मालिक की पूर्व अनुमति या सहमति आवश्यक नहीं है.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से आए दिन IAS अधिकारियों को फटकार मिल रही है. महिला को जिलाबदर करन के मामले में उमरिया कलेक्टर को कोर्ट ने फटकार लगाई है. साथ ही 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स के मामले में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि किसी बालिग पत्नी के साथ सहमति के साथ या फिर उसके बिना यौन संबंध बनाने के लिए पति पर रेप या अप्राकृतिक संबंध का आरोप नहीं लगाया जा सकता है.
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के 161 स्कूलों में टॉयलेट की बड़ी समस्या है. 200 से ज्यादा ऐसे विद्यालय है, जहां शौचालय की स्थिति बेहद खराब है. बच्चे और शिक्षक इससे त्रस्त है और लगातार स्कूल शिक्षा विभाग से इसकी मांग कर रहे हैं.