CG Special Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रावणी मेला के दौरान गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है.
Sleeper Coach Bedroll Facility : रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई जरूरी फैसले लेता है. इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. पहले जहां एसी (AC) कोचों में बेडरोल की सुविधा दी जाती थी, वहीं अब स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी. इसके लिए रेलवे ने एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्लीपर कोच में बेडरोल की सुविधा किस ट्रेन से शुरू की गई है.
Supreme Court: शुक्रवार को हुई एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी यात्री की क्लास उसके पैसों और खर्च से तय नहीं होती है. रेलवे के नियमों में अक्सर 'सेकंड क्लास पैसेंजर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है.
New IRCTC Website Features: आईआरसीटीसी के इस नए वर्जन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. वहीं नई वेबसाइट के जरिए अब टिकट बुक करना आसान होगा साथ ही यूजर्स बहुत ही आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे तत्काल टिकट बुकिंग में तेजी आएगी और साथ ही बार-बार कैप्चा भरने की झंझट भी नहीं रहेगी.
IRCTC New Website AI Features: रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे इसका डिज़ाइन पहले से क्लीन और सरल दिखेगा. पुरानी वेबसाइट पर ज़्यादा विज्ञापनों के कारण यात्रियों को ऑप्शन खोजने में दिक्कत होती थी और समय अधिक लगता था.
Rail Passenger Misuse Report: ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी रेलवे के लिए बड़ी समस्या बन गई है. पिछले चार सालों में लाखों नहीं, बल्कि 1.27 करोड़ से ज्यादा सामान गायब होने से 104 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
Rudrabhishek in Running Train News: रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह एक विशेष सैलून कोच था, जिसे व्यावसायिक आधार पर 8 जुलाई को आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किया गया था. 3,08,580 रुपए चार्ज समेत सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सैलून कोच उपलब्ध कराया गया.
Train Chain Pulling Rules: यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे कई जरूरी नियम तैयार करता है. इसी सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के हर डिब्बे में एक इमरजेंसी चेन दी जाती है, ताकि किसी भी गंभीर मुसीबत के समय ट्रेन को तुरंत रोका जा सके.
रेलवे के नए नियमों के अनुसार, RailOne App के जरिए बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल डिवाइस पर मान्य होगा, जिससे टिकट जारी किया गया है. अगर टिकट किसी दूसरे मोबाइल के जरिए फॉरवर्ड करके या उसका स्क्रीनशॉट दिखाया जा रहा है, तो यह अब मान्य नहीं होगा.
train honeymoon suite video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर नालंदा इंडेक्स नामक अकाउंट से शेयर किए गए 30 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन का एक बहुत अनोखा नजारा दिखाई देता है. केबिन के मुख्य दरवाजे पर दिल के आकार की गुलाबी झालरें लटकी हुई हैं और अंदर की जमीन पर गुलाब के फूलों की पत्तियां बिखरी पड़ी हैं.