Indore News: 2019 में निर्माण शुरू हुआ लेकिन इसी दौरान प्रोजेक्ट की डिजाइन बदल दी गई यानी काम चल रहा था और डिजाइन बदलने से कहानी फिर उलझ गई.इसके बाद 2023-24 में पुरानी योजना पर लौटने की कवायद हुई. नई डीपीआर बनाई गई और लागत बढ़कर करीब 52.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.