Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार है. सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. इस बार भी पात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आने की उम्मीद है. इसी बीच करीब 7 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए जाने की चर्चा ने चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, नाम काटे जाने के इस आंकड़े की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Ladli Behna 39th Kisht List: मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक 'लाड़ली बहना योजना' की 39वीं किस्त को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है. प्रदेश सरकार यह राशि महिलाओं की आर्थिक तंगी को देखते हुए सीधे उनके खातों में डालती है. बता दें कि अब तक इस योजना की 38 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. रक्षाबंधन नजदीक आने वाला है और ऐसे में लाखों महिलाएं अब 39वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना की सूची से लगभग 7 लाख से अधिक महिलाओं के नाम काट दिए हैं. ऐसे में अब 39वीं किस्त की राशि इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी.
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अगर आपको भी इस लाभकारी योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपए की राशि मिलती है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में 'लाड़की बहिन योजना' की अपात्र महिलाओं के नाम सूची से काट दिए हैं. अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मध्य प्रदेश सरकार भी लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं की छटनी करने की तैयारी कर रही है. इससे उन अपात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा और हर महीने उनके खाते में आने वाली 1,500 रुपए की राशि नहीं आएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना से किन महिलाओं का नाम काट सकती है.
Ladli Bahana Yojna: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना भी है. आइए जानते है इस योजना की 38वीं किस्त को लेकर क्या अपडेट है.