Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही अब 4 जून को नतीजों का इंतजार शुरू हो चुका है. इससे पहले आज एग्जिट पोल 2024 के नतीजे सामने आएंगे.
Lok Sabha Election 2024: INDIA ब्लॉक की बैठक में तृणमूल कांग्रेस(TMC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(PDP) को छोड़कर INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेता शामिल हुए.
पवन सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनका राजपूत होना है. हालांकि यह कुशवाहा बहुल सीट है. कुशवाहा, राजपूत और यादव समुदाय के लगभग दो-दो लाख मतदाता हैं, डेढ़ लाख मुस्लिम मतदाता हैं.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी 'इंडिया' की सरकार बनने जा रही है.
Chhattisgarh News: एग्जिट पोल के डिबेट में शामिल नहीं होने का फैसला कांग्रेस ने लिया है, कांग्रेस का कोई भी प्रवक्ता एग्जिट पोल से संबंधित डिबेट में शामिल नहीं होगा. कांग्रेस के द्वारा डिबेट में शामिल नहीं होने के फैसले पर बीजेपी अब चुटकी ले रही है.
बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने कहा, "आज लोग महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने वालों को सबक सिखाने के लिए वोट कर रहे हैं. हम 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे."
2019 में अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में वापस आएगा, और वास्तव में ऐसा हुआ भी. NDA ने 353 सीटें जीतीं. भाजपा ने अकेले ही कुल 543 सीटों में से 303 सीटें हासिल कीं.
Chhattisgarh News: आज लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है, जिसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ में कुल 11 संसदीय सीटों पर तीन चरण में मतदान हुआ था, जिसके बाद राज्य में सत्ताधारी और विपक्ष दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.
Lok Sabha Election 2024: काराकाट में वोटिंग के बीच पवन सिंह ने कहा, "मैंने अभी-अभी सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर एक फेक पोस्ट और न्यूज देखी जिसमें मेरा समर्थन किसी पार्टी को बताया जा रहा है लेकिन मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि मैंने किसी पार्टी को कोई समर्थन नहीं दिया है."
लोकसभा चुनाव 2024 के आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान है. आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. ये सीटें अहम है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है. जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है. उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं. आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है..