CG Election Result: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लगातार बढ़त बनाई है, वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26600 वोटो से पीछे चल रहे है. वहीं इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय लगातार बढ़त बनाए हुए है.
Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट मंगलवार यानी आज जारी होगा. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है और अंतिम मतों की गिनती तक जारी रहेगी.
MP Election Result: कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली छिंदवाड़ा सीट भी इस बार खतरे में दिखाई दे रही है. यहां नकुल नाथ लगातार पीछे चल रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू लगातार यहां से लीड कर कर रहे है.
CG Election Result: रायपुर लोकसभा सीट में वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 2 लाख का आंकड़ा पर कर लिया है, वह कांग्रेस के विकास उपाध्याय से 2 लाख 65 हजार मतों से आगे चल रहे है.
MP Election Result: भाजपा के प्रदेश के सभी बड़े दिग्गज नेता बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. विदिशा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के वोट शेयर में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है.
CG Election Result: देश भर में लोकसभा चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती शुरु हो गई है. सुबह 8 बजे से लगातार वोटों की गिनती जारी है. वहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
MP Election Result: इस बार में एमपी में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
MP Election Result: बता दें कि, प्रदेश में लोकसभा चुनाव 4 चरण में सम्पन्न हुआ था.
Lok Sabha Election Result 2024: यूपी से लेकर बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.
Lok Sabha Election: एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया है. चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे.