Mauganj News: कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भी सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए गए थे.
Mauganj News: मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने भी रक्षाबंधन पर्व को आत्मीय वातावरण में मनाया. इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सफल एवं जनहितकारी जीवन की कामना की. राखी बंधवाने के बाद विधायक प्रदीप पटेल ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
Mauganj News: मऊगंज में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, लौर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी रामरहीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा. पीड़ित अजहरूद्दीन गंभीर रूप से झुलसा.
Mauganj News: जनवरी माह में 12,51,418 किलो, फरवरी में 12,35,167 किलो और मार्च में 12,58,320 किलो शक्कर का आवंटन किया गया था. लेकिन अप्रैल से लेकर अगस्त तक शक्कर का आवंटन पूरी तरह शून्य दर्ज है.
Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ का पानी भले ही अब उतर चुका हो लेकिन अपने पीछे तबाही और दर्द की ऐसी कहानी छोड़ गया है. बाढ़ के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. अष्टभुजी मंदिर के पास बिहार निवासी मजदूर आकाश तेज बहाव में फंस गया.
Mauganj News: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमनगरी में काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो शातिर युवक खुद को पटवारी बताकर गांव पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक महिला को ऐसा झांसा दिया कि कुछ ही मिनटों में उसके सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
Mauganj Crime News: नईगढ़ी थाना क्षेत्र के खटखरी गांव में महज एक पालतू मवेशी के विवाद में आकाश जायसवाल नाम के एक बेकसूर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. उसके शव को पानी में फेंक दिया गया.
Mauganj News: नईगढ़ी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य में जरा भी देरी नहीं करने के निर्देश दिए.
Mauganj News: मऊगंज जिले में लगातार हो रही बारिश ने नईगढ़ी नगर की तस्वीर बदल दी है. . बताया जा रहा है कि एक मजदूर तेज बहाव में फंस गया और करीब दो घंटे तक एक पत्थर का सहारा लेकर जिंदगी और मौत से जूझता रहा. आखिरकार वह बह गया. वहीं, दूसरी ओर सुबह से दोपहर तक तीनों मजदूर पानी से घिरे भवन की छत पर फंसे रहे.
Mauganj News: जलभराव के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला. जलभराव की सूचना मिलते ही नगर परिषद के इंजीनियर अनिल मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तत्काल अस्थायी व्यवस्था बनाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया गया