Rewa Daughter Murdered After Marriage: रीवा की एक युवती लव जिहाद का शिकार हो गई. परिजनों का आरोप है कि प्रिंस बनकर साहिल खान ने इंस्टाग्राम से दोस्ती की. फिर शादी करने के बाद हत्या कर शव को कब्र में दफना दिया. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.
Dindori News: तीन पुलिस थानों की टीम पिछले 5 दिनों से लगातार खोजबीन कर रही थी. एसपी आशीष खरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद मामले की जांच को FSL को सौंप दिया गया है.
Gwalior News: हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चार शहर का नाका में रहने वाले देवेंद्र मौर्य पेशे से मजदूरी करते हैं. उनकी पत्नी रचना भी मजदूर करती है. पति-पत्नी रात करीब 9 बजे लश्कर गए थे. पुट्टी वाले बोरे ट्रक से उतारने के लिए काम मिला था.
Dhar News: स्थानीय लोगों के अनुसार इस्लामपुरा स्थित मस्जिद से किसी भी मौलवी या व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मस्जिद के इमाम नियमित रूप से इमामत कर रहे हैं. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस तरह की पोस्ट के माध्यम से मोहल्ले और मस्जिद की छवि खराब करने तथा दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है.
Indore Fake Neet Paper: पुलिस के मुताबिक आरोपी परीक्षा से पहले इंस्टाग्राम पर आकर्षक पोस्ट डालकर छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करता था. पोस्ट को लाइक या फॉलो करने के बाद छात्रों को उसके बायो में दिए गए लिंक तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाता था.
Indore News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को कॉल किया. अधिकारी को दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो मेरा वेयरहाउस खाली करा दो. इसके साथ ही पटवारी ने कहा कि वे किसी के दवाब में नहीं झुकेंगे.
Dhar News: परिजनों ने बताया कि कृष्णा घाट पर मछलियों को दाना खिला रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. परिजनों ने 10-15 मिनट तक खुद तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई.
Bhopal News: भोपाल को भारत का पहला 'मॉडल डिजिटल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट' बनाने का काम किया जा रहा है. जिले के सभी सरकारी और करीब 3000 प्राइवेट हॉस्पिटल को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. इससे मरीजों को तो फायदा होगा. इसके साथ ही डॉक्टर भी मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे.
MP News: बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा अपनी विधानसभा क्षेत्र के बांगरेड़ गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे. यहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. गांव में पक्की सड़क नहीं होने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे.
MP Weather: आमतौर पर मध्य प्रदेश में 15 जून और उसके आसपास मानसून पहुंच जाता है. इस बार 22 जून की तारीख के आने बाद भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दक्षिण पश्चिम मानसून को स्ट्रॉन्ग बनाने वाले सिस्टम कमजोर हो गए हैं. जिससे मानसून अटक गया है और 8 जून से एक ही जगह पर स्थिर है.