MP ESB Exam Calendar 2026: ESB के परीक्षा कैलेंडर और भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार काफी धीमी रही है. 18 परीक्षाओं में तीन प्रवेश परीक्षाएं और एक पात्रता परीक्षा भी शामिल थी. इस साल 10 भर्ती परीक्षाओं के अलावा प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा, पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट आयोजित किए गए. इन तीनों प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं.
MPESB Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने साल 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें कुल 10 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान किया गया है.