ओबीसी आरक्षण 27 परसेंट का अध्यादेश होते ही राज्य में कुल आरक्षण बढ़कर 64 परसेंट हो गया, जो कि सुप्रीम कोर्ट के तय मानक 50 परसेंट से कहीं ज्यादा है. इसी को आधार बनाकर छात्रा आशिता दुबे समेत कई अन्य अनारक्षित वर्ग के लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था.
मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण देने के मामले में 23 सितंबर से हर रोज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इसके पहले जीएडी उपसचिव अजय कटेसरिया को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है.