PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. इस योजना के तहत सरकार सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है.
छत पर सौर पैनल वाला घर सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली के बिल में बचत करने में सक्षम होगा और अतिरिक्त बिजली को डिस्कॉम को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकता है.