GST अधिकारी अंचला गिरी केस: शिकायतकर्ता का GST से पुराना नाता, पहले भी कराई FIR

GST Officer Anchala Giri Case Twist: रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने कांकेर जीएसटी की महिला अधिकारी को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है, विभाग ने उक्त महिला अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया है.
kanker-gst-officer-anchala-giri-bribery-case-new-twist-complainant-previously-filed-extortion-fir-against-two-inspectors

रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने कांकेर जीएसटी की महिला अधिकारी को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है, विभाग ने उक्त महिला अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया है. लेकिन विस्तार न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता और जीएसटी विभाग का पुराना चोली दामन का नाता है, यानी इससे पहली भी उक्त शिकायतकर्ता का जीएसटी विभाग से पुराना नाता है. चलिए आपको विस्तार से बताते है कैसे…

अंचला गिरी से जुड़ी शिकायत करने वाले मोहम्मद सोयब  उर्फ मोहम्मद सोयब रगरेज ने इससे पहले भी जीएसटी विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराई है. विस्तार न्यूज के पास उक्त एफआईआर के संबंध में पूरी जानकारी मौजूद है. एफआईआर के मुताबिक राजधानी में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के दो अधिकारियों पर ट्रक में लदे लोहे के स्क्रैप को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारियों ने खुद को राज्य जीएसटी निरीक्षक बताते हुए ट्रक को माल सहित जब्त करने और जेल भेजने की धमकी दी थी. इसके बाद एक लाख रुपए की मांग की गई. असमर्थता जताने पर 50 हजार रुपए लेकर ट्रक छोड़ने का पत्र दिया गया, लेकिन राशि जमा करने की कोई रसीद नहीं दी गई. मामले में तेलीबांधा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है.

मार्च 2026 में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता मोहम्मद सलीम रगरेज लोहे के स्क्रैप की कमीशन एजेंट के रूप में काम करता है. उसने 9 जनवरी 2026 को ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 4788 में लोहा स्क्रैप भरवाकर बिक्री के लिए जगदीश प्लांट सिलतरा भेजा था. रात करीब 11:30 बजे सिलतरा के एसकेएस मोड़ के पास दो लोगों ने ट्रक को रुकवाया. उन्होंने अपना नाम मालिक राम बांधे और हुकुम सिंह बताते हुए खुद को राज्य जीएसटी निरीक्षक बताया. इसके बाद ट्रक को माल सहित साईं ट्रक पार्किंग सिलतरा में खड़ा करा दिया.

एफआईआर में शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि दोनों ने उसे रात में ही बुलाया, लेकिन उसने रात होने के कारण आने में असमर्थता जताई. अगले दिन 10 जनवरी को उसे तेलीबांधा स्थित 36 मॉल के पास बुलाया गया. वहां मालिक राम बांधे उसे साइड रोड पर ले गया और ट्रक सहित माल जब्त करने तथा जेल भेजने की धमकी दी. इसके बाद एक लाख रुपए की मांग की गई. शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताते हुए तत्काल 50 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात कही. आरोप है कि दोनों ने 50 हजार रुपए लेकर ट्रक और माल छोड़ने का लिखित पत्र दे दिया, लेकिन रकम की कोई रसीद नहीं दी.

राज्य कर आयुक्त कार्यालय में की थी शिकायत

रसीद नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका हुई. उसने राज्य कर आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में शिकायत की. इसके बाद राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने 7 मार्च 2026 को रायपुर पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच और वैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया. पत्र में दोनों राज्य कर निरीक्षकों पर ई-वे बिल जांच के दौरान अनियमितता बरतने, वाहन छोड़ने के एवज में रकम लेने और उसे शासकीय खाते में जमा नहीं कराने के आरोपों का उल्लेख किया गया था.

इस एंगल से भी होगी जांच ?

अब सवाल ये उठता है कि एक ही व्यापारी को क्या जीएसटी के अधिकारी लेन-देन के लिए परेशान कर रहे है ? या उक्त व्यापारी ने दमदारी दिखाकर जीएसटी विभाग में व्याप्त लेन-देन के खेल को उजागर करने की ठानी है. हालांकि अब इस मामले के सामने आने बाद एसीबी, पुलिस और स्वयः जीएसटी विभाग भी हर पहलुओं पर जांच करने की तैयारी कर रहा है.

ये है FIR की कॉपी

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें