राजधानी में लागू पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का दायरा बढ़ाने की कवायद अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है. पुलिस मुख्यालय में कई दौर की बैठकों के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया है. इसमें शहर से लगे छह थानों को कमिश्नरेट में शामिल करने का सुझाव दिया गया है.