देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. लगातार विपक्ष ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से हटाने की मांग कर रहा है. राहुल गांधी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल ने 6 अक्टूबर को दिल्ली स्थित आकाशवाणी केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया. 7 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर मैदान पर धरने की कोशिश की गई, वहीं 8 अक्टूबर यानी कल राजघाट पर धरना-प्रदर्शन कर वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.