शिवराज सिंह चौहान की सिक्योरिटी में चूक, भोपाल एयरपोर्ट में बिना बताए बदला विमान, यात्रियों से भरे एयरोब्रिज से भेजा

Shivraj Singh Chouhan Security Breach: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. भोपाल एयरपोर्ट पर बिना जानकारी दिए विमान और सीट संख्या को बदला गया. ये पूरी घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है.
cabinet Minister Shivraj Singh Chouhan security breach

भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सिक्योरिटी में चूक

Shivraj Singh Chouhan Security Breach: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट में बिना जानकारी दिए गए विमान को बदला गया. सुरक्षा नियमों का पालन किए बगैर यात्रियों की भीड़ के बीच से फ्लाइट तक भेजा गया. कैबिनेट मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव श्रीकेश लाठकर से इस बारे में शिकायत की है.

बिना जानकारी दिए सीट बदली गई

पूरी घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई. इसके तहत सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाता है. मंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट के बाद शिकायत की गई है. दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6259 से यात्रा कर रहे थे. शिकायत की गई है कि बिना जानकारी दिए विमान बदल दिया गया और सीट संख्या में भी बदलाव किया गया.

भीड़ भरे एयरोब्रिज से प्लेन तक ले जाया गया

इसके साथ ही दावा किया गया कि कैबिनेट मंत्री चौहान को भीड़ से भरे एयरोब्रिज से ले जाया गया. इस वजह से सुरक्षा घेरे को बीच में ही रुकना पड़ा. इसके साथ ही शिकायत पत्र में लिखा गया कि शिवराज सिंह चौहान को एयरपोर्ट पर रिसीव करने कोई अधिकारी भी नहीं आया. इस वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बताया गया कि ATM सिद्धार्थ यादव और प्रोटोकॉल स्टाफ के मौजूद ना होने पर सुरक्षाकर्मियों को खुद ही सामान ले जाना पड़ा.

इंडिगो को पहले से सूचना दी गई थी

सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर से रवाना होने से पहले CISF अधिकारी, एयरपोर्ट प्रबंधन और एटीएम एवं इंडिगो के स्टाफ को इस बारे में सूचना दी गई थी. इस जानकारी के बावजूद अव्यवस्था हुई और सुरक्षा में लापरवाही हुई.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें