कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो इंदौर में छात्रों की थोड़ी-बहुत संख्या दिख रही है, उसमें आप पता लगा लें कि केवल इंदौर के नहीं हैं. ये सब अलग-अलग शहरों से बुलाए गए हैं. दिल्ली में ही राहुल गांधी का कोई असर नहीं हुआ तो इंदौर या अन्य जगहों पर कैसा जादू चलेगा.
Indore: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत युवाओं को संबोधित करने राहुल गांधी आज 19 सितंबर को इंदौर पहुंचे हैं. इसी दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता की जेब कट गई.
राहुल गांधी इंदौर में आज आयोजित हो रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात भर में यहां लाखों की भीड़ पहुंच सकती है.
देशभर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की चर्चा है. इंदौर शहर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से छात्र आ रहे हैं. छात्र राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. वहीं राहुल गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और वहां जनता की भी भारी भीड़ जुटती हुई दिखाई दे रही है. जैसे ही राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, वैसे ही ढोल बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.
पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा था. आज 19 सितंबर को यह कार्यक्रम इंदौर शहर में आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने की वजह से लाखों छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि शायद कुछ ही हजार छात्र जुट पाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है और अब लाखों की तादाद में छात्रों के पहुंचने की संभावना है.
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरगोन से भी कई छात्र पहुंचे हैं. छात्रों का कहना है कि अब राहुल गांधी ही आखिरी उम्मीद है.
आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच रहे हैं. इस खास मौके पर छात्रों और Gen-Z की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कार्यक्रम में हजारों-लाखों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. अब से कुछ ही घंटों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू होने वाला है.
Rahul Gandhi: पोस्टर पर लिखा है कि आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि आप इतने प्यारे क्यों हैं. दिव्यांशी के पोस्टर में जेन-जी द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया कुचु-पुचु वर्ड भी दिखा. जिसका मतलब 'प्यारा' होना है.
Chhatron Ki Goonj:युवती ने कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी उससे शादी करें. युवती के अनुसार, राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह बात करते हैं.
Indore Chhatron Ki Goonj: इंदौर में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ के मुद्दे पर बातचीत की.