दशहरा रैली के माध्यम से सभी पार्टियां अगामी चुनाव को साधने में लगी हुई है. महाराष्ट्र के नागपुर से लेकर बीड तक दशहरा के दौरान होने वाले राजनीतिक दलों के नेता अपने चुनावी एजेंडों के साथ रैली को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस से होगा. उन्होंने कहा, "मैं सभी से आग्रह करता हूं कि हम एकजुट होकर काम करें. मुझे पूरा भरोसा है कि अगला मुख्यमंत्री महा विकास अघाड़ी से आएगा और वह कांग्रेस का होगा. हमें इसे हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए."
ठाकरे ने यह भी सवाल किया कि पीएम माफ़ी क्यों मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, “पीएम किस बात के लिए माफ़ी मांग रहे थे? आठ महीने पहले जिस मूर्ति का उन्होंने उद्घाटन किया था, उसके लिए?
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे शनिवार को ठाणे में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशान साधा.
Maharashtra Politics: विरोधियों पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, ''ये सुपारी गैंग है. मैं किसी पार्टी का नाम नहीं ले रहा हूं. चुनाव से पहले ध्यान हटाने के लिए महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने का काम हो रहा है.
शिवसेना यूबीटी प्रमुख पर निशाना साधते नित्यानंद राय ने कहा, "अमित शाह उन सभी के दुश्मन हैं जो देश के दुश्मन हैं. उद्धव ठाकरे कांग्रेस की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और हिंदुओं को पीड़ा देकर बाला साहेब ठाकरे की आत्मा को लगातार चोट पहुंचा रहे हैं."
ठाकरे ने भाजपा के हिंदू धर्म के दावों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, "जो लोग नवाज शरीफ के साथ केक खाते हैं, वे हमें हिंदुत्व के बारे में क्या सिखाएंगे? जैसा कि शंकराचार्य ने कहा था, एक गद्दार कभी हिंदू नहीं हो सकता. आपने हमारे साथ विश्वासघात किया."
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार बीजेपी के विरोधी ख़ेमों के पक्ष में बयान देते रहे हैं और अभी हाल ही में हिंदू वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को क्लीन चिट भी दी थी.
Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद गुट की ओर से शिवसेना-UBT की इस मांग को खारिज कर दिया गया है. शरद पवार ने कहा कि हमारा गठबंधन ही हमारा सामूहिक चेहरा है.
राणा के दावे पर शिंदे गुट की भी प्रतिक्रिया आई है. संजय शिरसाट ने कहा कि मोदी सरकार में शामिल होना न होना वह उद्धव ठाकरे का व्यक्तिगत निर्णय है.