ट्रेन के जनरल कोच से धुआं निकलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि स्थिति पर काबू पाने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.
उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. राहुल की शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी. लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और राहुल ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
महाराज ने दावा किया कि इससे पहले भी उन पर दो बार हमले जैसे घटनाक्रम हो चुके हैं. एक घटना बड़ौदा क्षेत्र में हुई थी, जहां कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर फायरिंग करने और आश्रम में आकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी.
सोमवार को समक्ष पिता रघुवीर सोनगरा को गर्दन में दर्द के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. इमरजेंसी में इंजेक्शन लगाने के दौरान नीडल का करीब 4 से 5 सेंटीमीटर हिस्सा उसके कूल्हे के अंदर चला गया.
Ujjain Kota MEMU Train: यात्रियों की ओर से लंबे समय से दोनों शहरों के बीच क नियमित और किफायती ट्रेन की मांग की जा रही थी. इसके शुरू होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा. सांसद अनिल फिरोजिया ने नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.
बताया जा रहा है कि लाइट एंड साउंड शो की फीस होने से अब मंदिर समिति को हर महीने लगभग 12 से 15 लाख रुपये महीने की कमाई हो सकती है.
Ujjain News: मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बुधवार को हुई बैठक में शहर से मांस-मटन की दुकानों को बाहर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सका.
Ujjain bomb threat: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की सबसे व्यस्त जगह टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली. आइए जानते पूरा मामला.
नाबालिग ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी आरोपी को दे दिए रकम और जेवरात हासिल करने के बाद आरोपी ने उससे संपर्क समाप्त कर लिया.
बाबा महाकाल मंदिर में पुष्पा स्टाइल में रील बनाने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक ने पुष्पा फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन की तरह नीली साड़ी पहन रखी है. युवक ने अपने पूरे शरीर को भी नीले रंग में रंगा हुआ है. तभी युवक मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचता है. इस दौरान एक महिला सुरक्षा कर्मी भी युवक के साथ रील बनाती है.