Jama Masjid Violence: सोमवार को पुलिस ने FIR दर्ज की है. पुलिस की इस FIR में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है.
सीएम योगी ने आगे कहा कि यह जीत न केवल भाजपा की राजनीतिक ताकत को साबित करती है, बल्कि उत्तर प्रदेश में बेहतर शासन और विकास की दिशा में जनता के भरोसे को भी दिखाती है.
बीजेपी को कुंदरकी में जीत के लिए मुस्लिम वोटों का समर्थन बेहद जरूरी था, और रामवीर सिंह की रणनीति ने असर दिखाया. मुस्लिमों की एक बड़ी संख्या ने उनके पक्ष में मतदान किया, जिससे बीजेपी को इस सीट पर जीत मिली.
UP-Bihar By Election Result: यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. यहां 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन को जीत मिली है. 60% मुस्लिम वोटर्स वाली इस सीट पर सपा की जमानत अब जब्त हो गई है. बिहार की चार सीटों पर NDA की जीत के बाद कैंडिडेट्स के क्षेत्र में जश्न का माहौल दिख रहा है.
By-Election Result: बिहार के सभी 4 सीटों पर NDA की जीत हुई है. इसके साथ ही पंजाब के 4 विधानसभा सीटों में से 3 पर AAP की जीत हुई है. पंजाब के 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.
उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर दी है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "लोग इस सत्य को अधिक से अधिक देखें इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे..."
Uttar Pradesh: महंत की याचिका पर सिविल कोर्ट के जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत में सुनवाई चली. यह सुनवाई लगभग ढाई घंटे चली. जिसके बाद जज ने मस्जिद के अंदर सर्वे का आर्डर दे दिया. जज ने कहा- मस्जिद का सर्वे होगा.
Uttar Pradesh: वॉइस नोट में सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट और प्रयागराज रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में वाद दायर करने वाले आशुतोष पांडे के वॉट्सऐप पर दी गई है.
जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'कटेंगे तो बंटेंगे' का नारा दिया था, तब केशव प्रसाद मौर्य ने इससे किनारा कर लिया था. उन्होंने कहा था कि वे नहीं जानते की सीएम ने ये बात क्यों कही पर ये नारा हमारा नहीं है.
उन्होंने कहा, "राम मंदिर का निर्माण तब हुआ जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार आई. अब हमें एकजुट रहना है, क्योंकि बंटेंगे तो कटेंगे, लेकिन साथ रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे."