CG News: कांग्रेस के 20 नेताओं का निष्कासन रद्द, हाईप्रोफाइल मामले अभी लंबित

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर अलग-अलग जिलों के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
CG News

कांग्रेस (फाइल इमेज)

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर अलग-अलग जिलों के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इनमें रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं. समिति के समक्ष कुल 36 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 20 मामलों में निष्कासन समाप्त करने का निर्णय लिया गया. 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को बैठक हुई थी. इसमें निष्कासित कांग्रेसजनों की ओर से मिले घर वापसी के आवेदनों और अनुशासन संबंधी मामलों की समीक्षा की गई. इसके बाद 20 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निष्कासन रद्द करने का आदेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. 

कुछ मामलों में डीसीसी से मांगा अभिमत

अनुशासन समिति ने कुछ मामलों में सीधे निर्णय लेने के बजाय संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से अभिमत लेने का फैसला किया है. इन प्रकरणों में स्थानीय स्तर पर संबंधित नेताओं और जिला संगठन से चर्चा के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा. वहीं कुछ बड़े और हाईप्रोफाइल मामलों पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और जोगी परिवार से जुड़े मामलों समेत 16 प्रकरणों पर निर्णय लंबित बताया गया है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव भी अभी लंबित है. इस मामले में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद फैसला होने की बात सामने आई है. 

29 सितंबर को प्रभारी के साथ होगी चर्चा

अनुशासन समिति के अब तक के कामकाज और लंबित प्रकरणों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत की मौजूदगी में 29 सितंबर को राजीव भवन में चर्चा प्रस्तावित है. इसमें समिति की ओर से अब तक लिए गए फैसलों और लंबित मामलों की स्थिति रखी जा सकती है.

इन 20 नेताओं का निष्कासन रद्द

  • रायपुर: आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय, विशाल रजानी
  • मुंगेली: विनय चोपड़ा
  • गरियाबंद: गोरेलाल सिन्हा, राघोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा, भानुप्रताप साहू
  • कोंडागांव: सगीर खान
  • राजनांदगांव: सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, श्यामबती सिन्हा और अंजू बंजारे.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: पूर्व महापौर और परिवार के सदस्य को मिली लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 50 करोड़

ज़रूर पढ़ें