धार भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष ने नमाज की जगह ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुम्मे पर मालीवाड़ा में दिया गया था स्थान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को भोजशाला परिसर से लगभग 2 किलोमीटर दूर पीर की दरगाह के पास नमाज अदा करने की अनुमति दी थी. लेकिन मुस्लिम समाज ने ये कहते हुए खारिज कर दिया है कि प्रिमाइसेज से ज्यादा दूरी पर हम नमाज नहीं पढ़ेंगे. साथ ही एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कहा है.
Dhar Bhojshala Complex (File Photo)

धार भोजशाला परिसर(File Photo)

MP News: धार भोजशाला में विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने जुमे पर नमाद अदा करने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है. शुक्रवार को नमाज के लिए भोजशाला परिसर से 2 किलोमीटर दूर मालीवाड़ा में खुली जगह दी है. लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इस जगह पर आपत्ति जताते हुए नमाज अदा करने से इनकार कर दिया है.

‘किसी भी शुक्रवार को नमाज अदा नहीं करेंगे’

अब्दुल समद सदर मौलाना वेलफेयर सोसाइटी ने बताया कि हमको जो जमीन नमाज अदा करने के लिए दी गई है, वो हमको मंजूर नहीं है. आज मुस्लिम समाज की तरफ से नमाज नहीं अदा की गई है. साथ ही कहा है कि किसी भी शुक्रवार को नमाज नहीं अदा की जाएगी. वहीं मामले में सभी मुस्लिम याचकाकर्ताओं ने कहा कि हम एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC में लगाई थी याचिका

बता दें भोजशाला में सालों से चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने 15 मई को फैसला सुनाया था. लेकिन हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ मस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ तीन याचिकाएं लगाई गई थीं. ये याचिकाएं मौलाना कमाल वेलफेयर सोसाइटी, हाजी मुनीर अहमद साहब और काजी मोईनुद्दिन खादिम साहब की तरफ से लगाई गई थीं. जिसके बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन को हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए अलग जगह देने के लिए कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने परिसर से 300 मीटर दूर नमाज के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा था.

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को भोजशाला परिसर से लगभग 2 किलोमीटर दूर पीर की दरगाह के पास नमाज अदा करने की अनुमति दी थी. लेकिन मुस्लिम समाज ने ये कहते हुए खारिज कर दिया है कि प्रिमाइसेज से ज्यादा दूरी पर हम नमाज नहीं पढ़ेंगे. साथ ही एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कहा है.

शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात

वहीं इस गतिरोध के बीच सहमति न बन पाने से स्थिति असमंजस बनी हुई है, जिसे देखते हुए धार के एडिशनल एस.पी विजय डावर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, साथ ही जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरशः परिपालन कराएगा. जिला प्रशासन ने 40 पीर दरगाह के समीप नमाज को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है. वहां पर जगह का समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग भी की गई है.

ये भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर कवायद तेज, सांसद शंकर लालवानी बोले- सिंहस्थ को देखते हुए बेहद जरूरी

ज़रूर पढ़ें