फुलझड़ियां- अनार जलाकर CM साय ने मनाई दीपावली, पत्नी कौशल्या साय संग जलाए दिए, देखें तस्वीरें

CM Vishnudev Sai Diwali: मुख्यमंत्री निवास को दीपों और रोशनी से सजाया गया था. परिवार के साथ पर्व मनाते हुए मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
cm sai diwali

सीएम साय ने मनाई दीपावली

CM Vishnudev Sai Diwali: बीते दिन देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दीपावली का पर्व परिवार के साथ मनाया. मुख्यमंत्री निवास में दीपावली का उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आईं हैं. मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिजनों के साथ दीप जलाकर पर्व मनाया.

फुलझड़ियां जलाकर साझा कीं खुशियां

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं. पूरे मुख्यमंत्री निवास को दीपों और रोशनी से सजाया गया था. परिवार के साथ पर्व मनाते हुए मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

प्रदेशवासियों को दी पर्व की बधाई

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी थी. सीएम साय ने खास पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा, प्रकाश के महापर्व दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई आशाओं, सकारात्मकता और खुशियों का उजाला लेकर आए. हमारा संकल्प है कि विकास और समृद्धि का प्रकाश छत्तीसगढ़ के हर गाँव और हर घर तक पहुँचे. अन्नदाता खुशहाल हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, युवाओं को अवसर मिलें और हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो. आइए, दीपावली के इस पावन अवसर पर विकसित एवं खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.

पीएम के बस्तर दौरे को बताया खास

सीएम ने बस्तर दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, साथियों, साल 2026 की यह दिवाली वाकई विशेष है. 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है. ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है. यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है.

ज़रूर पढ़ें