PSL पर ‘आतंक’ का साया! विदेशी खिलाड़ियों को मिली हमले की धमकी

PSL: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने लाहौर और कराची में होने वाले पीएसएल मैचों को लेकर धमकी दी है.
PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग 2026

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने लाहौर और कराची में होने वाले पीएसएल मैचों को लेकर धमकी दी है. बता दें, लीग के दौरान विदेशी खिलाड़ियों को निशाना बनाने की धमकी दी गई हैं.

विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी

दरअसल, हाल ही में आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने पीएसएल को लेकर धमकी भरा बयान जारी किया है, जिसमे विदेशी खिलाड़ियों को लीग से पीछे हटने की चेतावनी दी गई है. बता दें, जमात-उल-अहरार ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती. ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएसएल से पीछे हटने की सलाह दी गई है.

जमात-उल-अहरार अपने बयान में यह भी बताया कि पाकिस्तान में मौजूदा हालत बेहद खराब है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में. संगठन का दावा है कि वहां के लोग सैन्य कार्यवाई और हिंसा से परेशान है. कई लोग वहां मारे जा चुके हैं, जबकि कई लोग गयाब भी हैं.

जमात-उल-अहरार ने अपने धमकी भरे पत्र में कहा कि देश के कई हिस्सों में लोग परेशानियां झेल रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट मैच करना उनके जख्मों में नमक छिड़कने जैसा है. बता दें, जमात-उल-अहरार पहले भी कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. ऐसे में उनके इस धमकी भरे पत्र ने पीसीबी की टेंशन बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: क्या IPL से संन्यास ले रहे MS Dhoni? CSK के कार्यक्रम में बोले- मुश्किल हो रहा है…

PSL पर रद्द होने का खतरा

गैरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग पहले ही तेल-गैस संकट से जूझ रहा है, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पीसीबी ने इस टूर्नामेंट को सिर्फ दो शहरों में कराने का फैसला लिया है. जबकि लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के मैच बिना दर्शकों के स्टेडियम में कराए जाएंगे. इसके अलावा कई विदेशी खिलाड़ियों ने पीएसएल से अपना नाम वापस लेकर आईपीएल का रुख किया है, जिससे बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है. अब जमात-उल-अहरार की धमकी के बाद पाकिस्तान सुपर लीग पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

ज़रूर पढ़ें