इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे विराट कोहली, फिर अचानक कैसे लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? वसीम जाफर का बड़ा खुलासा

Wasim Jaffer Big Disclosure: भारतीय पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने हाल ही में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर खुलकर बात की और
Virat Kohli

विराट कोहली

Wasim Jaffer Big Disclosure: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले साल अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया था. उनके रिटायरमेंट के फैसले को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने खुलकर बात की है और कई खुलासे किए हैं. वसीम जाफर का मानना है कि विराट अपने साथ हो रहे बर्ताव से नाराज थे. जाफर के मुताबिक कोहली में अब भी टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता थी और वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे.

विराट के संन्यास पर क्या बोले वसीम जाफर?

दरअसल हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,’ऐसा लगता है कि कोहली अपने साथ हुए बर्ताव से थोड़ा निराश थे. विराट जैसा खिलाड़ी बड़ी संख्या में लोगों को मैदान तक खींच लाता है. उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है. ऐसे में वह कुछ और समय तक टेस्ट क्रिकेट में खेल सकते थे. हालांकि, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जाफर ने यह भी कहा कि जब तक विराट हमे खुद इस मामले की असली वजह नहीं बताएंगे, तब तक हमें पता नहीं चलेगा.

यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में 3 चौके जड़कर प्रिंस यादव ने मचाई तबाही, श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे विराट

जाफर के मुताबिक विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले इंग्लैंड दौरे पर जाने की तैयारी कर रहे थे. वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहने के इच्छुक थे. ऐसे में उनके संन्यास से जुड़े पूरे मामले को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था. इसके अलावा जनवरी 2025 में जब वह दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे तब इसे रेड बॉल क्रिकेट के प्रति उनके लगाव का संकेत माना गया.

परिस्थितियों से निराश होकर लिया फैसला!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2025 में स्थिति पूरी तरह बदल गई. सेलेक्टर्स ने विराट कोहली को कथित तौर पर बताया कि टीम इंग्लैंड दौरे के लिए युवा कप्तान को सपोर्ट देने की प्लानिंग बना रहा है. साथ ही विराट की भी टीम में जगह दूसरे बल्लेबाजों की तरफ उनके प्रदर्शन के आधार पर आँकी जानी थी. इन परिस्थितियों से निराश होकर ही कोहली ने चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे का हिस्सा न बनने की जानकारी दी. हालांकि, कोहली को उनका फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश भी हुई, लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला.

ज़रूर पढ़ें