MP News: यूट्यूबर मनीष पटेल की वीडियो पर भड़का ब्राह्मण समाज, कार्रवाई की मांग की

यह पहली बार नहीं है जब मनीष पटेल विवादों में घिरे हों. इससे पहले भी उनके कई वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है. हालांकि पहले उन्होंने माफी मांगकर मामला शांत कर लिया था,
YouTuber Manish Patel (File Photo)

यूट्यूबर मनीष पटेल(File Photo)

MP News: अपने बघेली वीडियो से चर्चा में रहने वाले रीवा के यूट्यूबर मनीष पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार उनका एक वीडियो विवाद का कारण बना है. इसमें उन्होंने एक खास समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. मामला इतना बढ़ गया है कि ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

14 फरवरी को यूट्यूब पर शेयर किया था वीडियो

दरअसल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. आरोप है कि इस वीडियो में मनीष ने ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया. वीडियो के वायरल होते ही समाज में भारी आक्रोश फैल गया.

ब्राह्मण समाज ने लिखित में दिया आवेदन

गुस्साए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने आज सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा. समाज के लोगों का कहना है कि मनीष पटेल अक्सर कॉमेडी के नाम पर धार्मिक संस्कारों और जातियों का मजाक उड़ाते हैं. हाल ही में UGC और आरक्षण के मुद्दों को लेकर विंध्य क्षेत्र में पहले ही संवेदनशीलता बनी हुई है, ऐसे में इस तरह का वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है.

पहले भी वीडियो को लेकर विवादों में रहे हैं

यह पहली बार नहीं है जब मनीष पटेल विवादों में घिरे हों. इससे पहले भी उनके कई वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है. हालांकि पहले उन्होंने माफी मांगकर मामला शांत कर लिया था, लेकिन इस बार समाज FIR और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: NHAI में किराए पर लगाने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पी, डेढ़ करोड़ की कारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें