iPhone 18 Pro का कैमरा होगा और भी पावरफुल, जुड़ेंगे ये प्रोफेशनल फीचर्स
Apple iPhone 18 Pro Update: एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 और 18 Pro सीरीज पेश करने वाला है. इस बार लाइनअप में एक नया और पतला 'Air' मॉडल भी देखने को मिल सकता है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस बार कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव कर रही है, जिससे यूजर्स पहले से कहीं बेहतर और शानदार तस्वीरें खींच पाएंगे.
स्मार्टफोन बाजार की कड़ी टक्कर को देखते हुए कंपनी अब मेगापिक्सल बढ़ाने के बजाय कैमरा फीचर्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है.
कंपनी का मकसद यूजर्स को कैमरे पर ज्यादा कंट्रोल और नए अपग्रेड्स देना है ताकि वे प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो ले सकें.
एप्पल इस साल अपने मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर की सुविधा दे सकता है, जिससे यूजर्स को पहली बार फिक्स्ड अपर्चर की जगह फोटो की रोशनी को खुद कंट्रोल करने काऑप्शन मिलेगा.
यह नया फीचर सिर्फ बेहतर लाइटिंग ही नहीं, बल्कि बैकग्राउंड ब्लर को भी मनचाहे तरीके से कम या ज्यादा करने का कंट्रोल देगा.
वेरिएबल अपर्चर की मदद से यूजर्स मैन्युअल या ऑटोमेटिक तरीके से लाइट कंट्रोल कर पाएंगे, जिससे अंधेरे में भी लेंस को ज्यादा खोलकर शानदार फोटोग्राफी की जा सकेगी.
iPhone 18 Pro के ये कैमरा अपडेट्स पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और क्रिएटिव वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे.
Apple पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी सितंबर के बड़े इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज पेश करने की तैयारी में है.
कंपनी की योजना के अनुसार, नई iPhone 18 Pro सीरीज को इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा.