iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत का खुलासा, भारत में इतने रुपये में मिल सकता है नया iPhone!
iPhone 18 Pro price: iPhone 18 सीरीज अब बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है और उम्मीद है कि यह साल की तीसरी तिमाही या कहें जुलाई-सितंबर में बाजार में आ जाएगी. हर बार की तरह इस बार भी लोगों की नजरें इसके महंगे और दमदार मॉडल्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर टिकी हैं. ये दोनों फोन सबसे बेहतरीन और नए फीचर्स के साथ आते हैं, इसलिए फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. महंगे फीचर्स होने की वजह से इनकी कीमत क्या होगी, यह हर किसी के लिए बहुत मायने रखता है. इसी बीच लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर एक बड़ा और नया अपडेट सामने आ रहा है.
iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह पुरानी iPhone सीरीज के लगभग बराबर हो सकती है.
एनालिस्ट Jeff Pu के अनुसार, Apple अपने नए Pro और Pro Max मॉडल की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ाएगा और इसे लगभग पहले जैसी ही रख सकता है ताकि ज्यादा ग्राहक आकर्षित किए जा सकें.
iPhone 18 Pro की कीमत लगभग 1,099 डॉलर यानी करीब 1,05,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है.
वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1,199 डॉलर यानी लगभग 1,15,000 रुपये हो सकती है.
अगर तुलना करें तो iPhone 17 Pro भारत में 1,34,000 रुपये और iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था यानी नई सीरीज थोड़ी सस्ती हो सकती है.
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
इसमें डाइनेमिक आइलैंड का साइज लगभग 35 प्रतिशत तक छोटा किया जा सकता है और Face ID डिस्प्ले के अंदर मिल सकती है.
फोन में LTPO+ डिस्प्ले तकनीक और बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ ज्यादा बैटरी बैकअप भी मिलने की संभावना है.